Site icon Buziness Bytes Hindi

साउथ का ये सुपर स्टार राजनीति में करने वाला है धमाका

thalpati

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार्स का राजनीति से गहरा नाता है। ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जो फिल्मों से संन्यास लेने के बाद राजनीति में सक्रिय हो गए। उनमें से कई मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे और वर्षों तक शासन किया। खासकर तमिलनाडु और आंध्र की राजनीति तो अभिनेताओं पर ही चलती रही है. एनटी रामाराव, जयललिता, करुणानिधि लंबे समय तक अपने राज्यों की राजनीति का अहम हिस्सा रहे हैं. अब साउथ के युवा अभिनेता ने राजनीति में अपनी रुचि दिखाई है। ये हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय।

थलापति विजय के राजनीति में प्रवेश की पुष्टि उनके फैन क्लब के जनरल काउंसिल विजय मक्कल इयक्कम ने की है। सुपरस्टार ये फैसला लोकसभा चुनाव से पहले लेने जा रहे हैं. इसे लेकर गुरुवार को एक मीटिंग भी हुई, जिसके बाद साउथ सुपरस्टार को पार्टी रजिस्टर कराने की पुष्टि मिल गई। आपको बता दें कि थलापति विजय की साउथ इंडस्ट्री में तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

थलपति विजय ने तमिलनाडु के राजनीतिक कार्यक्रमों और स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाग लिया है। सोशल मीडिया पर भी उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और वे अपने हीरो को भगवान का दर्जा देते हैं। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि उनका राजनीतिक करियर कैसे शुरू होगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो थलपति विजय कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. 2018 में थूथुकुडी पुलिस फायरिंग के बाद थलपति विजय की राजनीति में रुचि बढ़ गई। पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह साल 2026 से अपनी राजनीतिक शुरुआत करेंगे लेकिन अब वह राजनीति की दुनिया में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं।

Exit mobile version