भारतीय शेयर बाजार में आज का सोमवार सुपर सोमवार साबित हुए। सेंसेक्स और निफ़्टी ने आज खूब तेज़ दौड़ लगाईं, सेंसेक्स जहाँ 1240 अंक बढ़त के साथ 71,941 अंक पर बंद हुआ वहीँ निफ्टी 385 अंक की तेजी के साथ 21,737.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 576 अंक की बढ़त के साथ 45,442 अंक पर बंद हुआ। ऑटो, PSU, फिन सर्विस, Pharma , मेटल, energy , इन्फ्रा, service sector, ऑयल और गैस समेत करीब सभी इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। केवल FMCG इंडेक्स ही आज लाल निशान में था। लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों ही इंडेक्स में तेज़ी रही ।
सेंसेक्स में 30 में से 24 शेयर तेज़ी में बंद हुए हैं। रिलायंस 6.8 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। Kotak mahindra , एलएंडटी, Tata Motors, एनटीपीसी, Powergrid, सन फार्मा, Titan, अल्ट्राटेक सीमेंट, HCL Tech, बजाज फाइनेंस, HDFC Bank, एसबीआई, Maruti Suzuki, इंडसइंड बैंक, Tata Steel, विप्रो, Axis bank, आईसीआईसीआई बैंक, Nestle, एशियन पेंट्स, HUL, एमएंडएम और Bharti Airtel तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीँ Infosys , जेएसडब्लू स्टील, ITC , टीसीएल, Teck mahindra और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।
आज वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। टोक्यो, हांगकांग, ताइपे, सियोल, बैंकॉक, जाकार्त के बाजार तेजी के साथ बंद हुए। शंघाई के बाजार गिरकर बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल एक सीमित दायरे में काम कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83.06 डॉलर प्रति बैरल पर काम कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल पर है।

