Site icon Buziness Bytes Hindi

सुपर डेली का पांच राज्यों में परिचालन बन्द

व्यापार:- Swiggy के स्वामित्व वाला सुपर डेली ने पांच राज्यों में अपने परिचालन को बन्द करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद से अब दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई सहित पांच शहरों में लोग इसकी सुविधा का लाभ नहीं उठा पायेंगे। इस बात की जानकारी सुपर डेली ने अपने यूजर्स को दी है।

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार स्विगी सुपर डेली अपने व्यापार के स्तर को छोटा कर रही है जिसके बाद अब इसका परिचालन कई बड़े शहरों में नहीं होगा। इस सर्विस के जरिए ग्राहकों को दूध, रोजमर्रा के जरूरी सामान और ग्राॅसरी आइटम्स समेत के लिए एक मेंबरशिप बेस्ड डिलीवरी सर्विस की सुविधा प्राप्त होती थी।

जाने क्या कहा अधिकारियों ने:-

स्विगी के को-फाउंडर और सुपर डेली के सीईओ फानी किशन अडेपल्ली ने एक मेल के माध्यम से कहा कि हम कुछ ही समय मे अपने ग्राहकों के जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। लेकिन अब कुछ विशेष कारण के चलते हमे अपनी यह सेवा बन्द करनी पड़ रही है। क्योंकि हम अभी तक मुनाफे की स्थिति में नहीं आए हैं। जिसके चलते हमने यह निर्णय लिया है कि समय और पैसा खर्च करना अब उचित नहीं है। हमने निर्णय लिया है हम यह सेवा बन्द करके अब खुद को व्यवस्थित करेंगे।
Exit mobile version