Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के 121 रन के जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स की तेज शुरुआत

ipl 2023

लखनऊ। आईपीएल 2023 के 16 वें सीजन का 10वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें लखनऊ के इकान स्टेडियम में मुकाबले में हैं। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए।

122 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले ओवर में 13 रन बनाए हैं। कायेल मेयर्स और कप्तान राहुल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों खिलाड़ी अच्छी लय में हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसान लक्ष्य दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। लखनऊ को 122 रन का लक्ष्य दिया है। उसके लिए राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 35 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंद पर 31 रन बनाए। अब्दुल समद 10 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 16 रन बनाए।

कप्तान एडेन खाता नहीं खोल पाए

पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले एडेन मार्करम खाता भी नहीं खोल सके। मयंक अग्रवाल आठ, हैरी ब्रुक तीन और आदिल रशीद चार रन बनाकर आउट हुए। उमरान मलिक खाता खोले बिना रनआउट हो गए। लखनऊ के स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ में छह विकेट अपने नाम किए। इनमें कुणाल पांड्या को तीन और अमित मिश्रा को दो सफलता मिली। रवि बिश्नोई ने एक विकेट अपने नाम किया। तेज गेंदबाज यश ठाकुर को एक सफलता मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवां झटका यश ठाकुर ने दिया। उन्होंने राहुल त्रिपाठी को आउट दिया। त्रिपाठी ने 41 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में चार विकेट पर 76 रन बना लिए थे। राहुल त्रिपाठी 29 गेंद पर 23 और वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंद पर नौ रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की।

Exit mobile version