Site icon Buziness Bytes Hindi

विवादों में आया सनी लियोनी का नया गाना ‘मधुबन’, हिन्दू धर्म की भावनाओ को ठेस पहुंचाने के लग रहे है आरोप


विवादों में आया सनी लियोनी का नया गाना ‘मधुबन’, हिन्दू धर्म की भावनाओ को ठेस पहुंचाने के लग रहे है आरोप

बॉलीवु़ड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) के लिए बढ़ रही है मुश्किलें, उनके नए गाने ‘मधुबन (Madhuban)’ पर उठ रहे है कई तरह के विवाद। इस गाने के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी नाराज़ दिख रहे है। लोगो द्वारा सनी लियोनी के इस गाने से हिन्दू मान्यताओं और भावनाओ के ठेस पहुंचाने के आरोप लग रहे है। आपको बता दे कि हाल ही में सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गाने कि रिलीज़ के बाद पूछा ‘क्या आपने इसे देखा?’ इसके बाद तो सनी के कमेंट सेक्शन में लोगो ने अपनी नाराज़गी दिखाना कर दिया शुरू।

Read also- स्वीमिंग पूल में आग लगाती आईं नजर आयी सनी लियोनी  

ट्वीट पर लोगो ने निकाली नाराज़गी 

सनी लियोनी का यह ट्वीट सेक्सन लोगो के कमेस्ट्स से भर चूका है जिसमे एक यूजर ने लिखा, ‘यह बकवास है और हिंदू भावनाओं को आहत करने का एक और प्रयास है!’ व्ही एक यूजर ने रिपोर्ट करने की मांग की, ऐसे कई तरह के कमेंट्स है जिससे लोगो की नाराज़गी साफ़ नजर आ रही है।  

Read also- मुंबई में स्टार कास्ट और 1983 की वर्ल्ड कप टीम के साथ 83 का होगा भव्य प्रीमियर

आपको बता दे कि सनी का नया गाना मधुबन बुधवार को सारेगामा द्वारा रिलीज़ किया गया है जिसमे कनिका कपूर और सनी लियोनी की जोड़ी फिर बनी है। कनिका की सुरीली आवाज़ पर इस गाने में सनी का धमाकेदार डांस है जिसे बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने निर्देशित और कोरियोग्राफ किया है। वही दूसरी और सोशल मीडिया पर हो रहा है ये गाना वायरल!

Exit mobile version