सनी लियोन के नए डांस वीडियो ने किया धमाका

बॉलीवुडसनी लियोन के नए डांस वीडियो ने किया धमाका

Date:


सनी लियोन के नए डांस वीडियो ने किया धमाका

नई दिल्ली: सनी लियोन का फेमस सॉन्ग ‘बेबी डॉल मैं सोने की’ ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था, और एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. सनी लियोन ने एक बार फिर इस सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है और फैन्स इस डांस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं. सनी लियोन का यह आठ मिनट का डांस वीडियो धमाकेदार है, और इसमें वह जोरदार अंदाज में परफॉर्म कर रही हैं. सनी लियोन इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

सनी लियोन ने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिका है, ‘ सनी लियो लाइव पार्ट 1. मुझे मिस कर रहे थे? लीजिए…मैं आ गई शानदार परफॉर्मेंस के साथ जिसे मैंने कुछ समय पहले किया था. अगर आपने मुझे लाइव नहीं देखा था तो अब देख लीजिए.’ इस तरह सनी लियोन के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं, और उनके डांस को खूब पसंद भी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CDI1plKDWam/

बता दें कि सनी लियोन इन दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने घर पर हैं. सनी लियोन लॉकडाउन के बीच ही अमेरिका के लिए चली गई थीं. पिछले लंबे समय से वह वहीं हैं, और अकसर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सनी लियोन ने अपने बच्चों के साथ समुद्र किनारे की फोटो शेयर की थी, और इन पर फैन्स के खूब रिएक्शन भी आ थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related