Site icon Buziness Bytes Hindi

Box Office : सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ मचा रही खूब तबाही

लोग कह रहे हैं कि ‘गदर 2‘ अब एक फिल्म नहीं रही बल्कि एक त्योहार बन गई है और यह बात सच होती दिख रही है। ब्लॉकबस्टर ‘गदर’ के बाद अब फिल्म का सीक्वल ‘गदर 2’ दूसरी पीढ़ी की कसौटी पर भी खरा उतरता नजर आ रहा है। 22 साल पहले फिल्म ‘गदर’ को लेकर जो क्रेज दर्शकों में था, आज वही क्रेज ‘गदर 2’ को लेकर दर्शकों में नजर आ रहा है। यही वजह है कि सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट की तरह दौड़ रही है.

Gadar 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की ‘गदर 2- द कथा कंटीन्यूज’ लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने वाकई हंगामा मचा रखा है. जहां पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में पिछड़ रही हैं, वहीं अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

फिल्म ‘गदर 2’ ने तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर काम करने वाली साइट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गदर 2’ ने रविवार को तीसरे दिन अच्छी खासी कमाई की है. ‘गदर 2’ ने हर जगह हाउसफुल का बोर्ड लगाकर दिखा दिया कि इस फिल्म के लिए लोगों का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है। ओपनिंग डे पर 40.1 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 43.08 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन भी फिल्म खूब धमाल मचा रही है. यानी महज 3 दिनों में इस फिल्म ने 133.18 करोड़ की कमाई कर ली है.

सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी

इस फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी की बात करें तो रविवार को यह 83.82% रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 65.00% थी, जबकि दोपहर के शो में 90.44% और शाम के शो में 96.02% थी।

‘गदर 2’ सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है

गदर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वहीं, ‘गदर 2’ ने दो दिनों में 83.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 98.20 रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि दो दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 108.20 रुपये रहा है। बताया जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। वहीं सनी देओल की ‘गदर’ की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने कुल 76.65 करोड़ की कमाई की थी और दुनिया भर में 132.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, लाइफटाइम इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 127.20 करोड़ रुपये था।

‘बाहुबली’ को भी दी धोबी पछाड़

वहीं, अगर इन फिल्मों की कमाई की तुलना ‘बाहुबली’ की दोनों सीक्वल फिल्मों से करें तो सनी देओल की ‘गदर 2’ काफी आगे निकल गई है। जहां ‘बाहुबली 2’ ने तीन दिनों में हिंदी में सिर्फ 74.4 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ तीन दिनों में हिंदी में सिर्फ 22.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

दर्शक सिनेमाघरों में हुए पागल

‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर ना सिर्फ सिनेमाघरों के बाहर बल्कि अंदर भी फैंस के बीच काफी चर्चा है। इस फिल्म में जहां सनी के डायलॉग्स सिनेमाघरों में गूंज रहे हैं, वहीं एक्टर के दमदार एक्शन सीन्स पर भी फैन्स फिदा हो रहे हैं.

Exit mobile version