रविवार की सुबह 9:05 मिनट पर लगे सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य के कई कलर देखने को मिले. सूरज कहीं हरा, कहीं लाल तो कहीं सफेद रंग में नहाया दिखा. दुबई में तो चांद की तरह दिखा सूरज. देश में मुंबई, गांधीनगर, जयपुर, कुरुक्षेत्र से इसकी तस्वीरें आईं. यूएई में भी चंद्र ग्रहण देखा गया. पहले ही बताया गया था कि एशिया, अफ्रीका, पसेफिक और हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से इसे देखा जा सकेगा.
कहां कैसा दिखा नजारा
अमृतसर में गुलाबी दिखा सूर्य
.देहरादून में बनी रिंग ऑफ फायर
सिरसा में बनी रिंग ऑफ फायर
कुरुक्षेत्र में नीला दिखा सूर्य
मुंबई में हरा हुआ सूरज
यूपी के बेहट में चमकदार अंगूठी सा दिखा
मेरठ में कुछ ऐसा दिखा सूर्यग्रहण
लखनऊ में कुछ ऐसा नज़र आया सूर्यग्रहण
आसमान में पल पल नजारे बदले बदले से नजर आ रहे थे. मेरठ और सहारनपुर मंडल में बड़ी संख्या में लोगों ने घरों के भीतर पूजा पाठ शुरू कर दिया था.मेरठ में सूर्यग्रहण 10 बजकर 21 मिनट से शुरू हुआ और 12 बजकर तीन मिनट पर अधिकतम रहा. दोपहर 1:50 बजे समाप्त यह समाप्त हो जाएगा.

