Site icon Buziness Bytes Hindi

Summer: गर्मियों में दाद, खाज और खुजली, ऐसे पायें राहत

गर्मी का कहर इन दिनों अच्छा-खासा देखने को मिल रहा है, जहाँ घर से निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो जाते हैं। दूसरी तरफ शरीर में पसीना निकलते ही कई बीमारियों का जन्म भी होने लगता है, वहीं पसीना निकलने पर शरीर में खुजली भी होने लगती है, जहाँ स्किन को बार बार खुजलाने पर रैशेज और खुजली की बीमारी भी हो जाती है। वहीं दाद, खाज और खुजली का हल हमारे घर में ही मौजूद होता है, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारें में- 

हल्दी- 
अमूनन हल्दी हमारे घरों के रसोई में जरूर मौजूद होती है, वहीं स्किन से जुड़ी बीमारियों के लिये यह रामबाण इलाज मानी जाती है। वहीं दाद और खुजली की समस्या होने पर हल्दी के टुकड़े को पानी में मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें और इसको शरीर के प्रभावित जगहों पर लगायें और जब तक यह पूरी तरह से सूख न जाये तब तक इंतजार करें। इसके बाद इसकी एक लेयर और चढ़ाये, कुछ ऐसा करने से इसमें जल्द ही आराम मिल जायेगा। 

गेंदे का फूल- 
आमतौर पर गेंदे का फूल हमारे बगीचों में आसानी से उपलब्ध रहता है, इसका प्रयोग कई औषधि के लिये होता रहा है। वहीं इस फूल की सहायता से दाद, खाज और खुजली से भी छुटकारा पाया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटी एलर्जी और एंटीफंगल गुण होते हैं। 

नारियल तेल- 
नारियल का प्रयोग रसोई से लेकर दवा बनाने में तक होता है, नारियल को मानव जीवन के लिये बहुउपयोगी माना गया है। वहीं खुजली होने पर नारियल के तेल को लेमन ग्रास और तिल के तेल के साथ मिलाकर खुजली की समस्या दूर होती है।

 
नीम-
नीम का पेड़ भी मानव जीवन में बहुउपयोगी पौधों में आता है, वहीं दाद, खाज और खुजली में यह रामबाण की तरह काम करता है। इसके पत्तों को पीसकर प्रभावित जगहों पर लगाने पर बहुत जल्द आराम मिलता है, इसके पत्तों में फंगस को मारने की ताकत होती है।

Exit mobile version