Site icon Buziness Bytes Hindi

Summer Hiking Tips: गर्मियों में ट्रैकिंग के लिए जा रहे है तो इन बातो का रखे ध्यान!

लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Hiking Tips –  दोस्तों या ग्रुप के साथ ट्रैकिंग करने में काफी मजा आता है, हर कोई खूब एन्जॉय करता है। लोग ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग आदि एडवेंचर ट्रैवल का लुत्फ उठते है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में ट्रैकिंग के लिए जा रहे है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते है इन खास बातो के बारे में। 

ट्रेकिंग में जो बैग ले जा रहे होते हैं, उसमे जरूरी चीजें ही पैक करें। गर्मियों में भारी भरकम बैग लादकर ट्रैकिंग न करें, आपको काफी दिक्कत हो जाएगी। जरुरी सामानो में आप पोर्टेबल चार्जर, प्लास्टिक बैग जरूर रखे और साथ ही जरूरी दवाएं। 

Read also: Valley of Flowers: अंग्रेजी पर्वतारोही की खोज इस अदभुद फूलों की घाटी में पांच हजार से अधिक वैरायटी के फूल

ट्रेकिंग पर जंक फूड ले जाने के बजाए ऐसे फूड्स ले जाएं जो लंबे समय तक पेट को भरा रख सके। आप फल, सलाद, कच्चे चावल रख सकते हैं, कच्चे चावल चबाने से एनर्जी मिलती है और प्यास भी कम लगती है। 

गर्मियों में ट्रेकिंग के लिए पानी जरूर रखे, साथ ही पूरा पानी न पीएं, बल्कि थोड़े थोड़े अंतराल में पानी पीए। आप चाहे तो नींबू भी रख सकते हैं और डिहाइड्रेट  से बचवा के लिए नींबू पानी पि सकते है। 

ट्रेकिंग में हल्की टी शर्ट या सूती कपड़े, तौलिया आदि जरूर रखे , क्योकि  गर्मी में ट्रेकिंग करेंगे तो  काफी पसीना आएगा। आप तौलिया या किसी सूती कपड़े से चेहरा या शरीर पोंछ सकते है। 

Exit mobile version