Site icon Buziness Bytes Hindi

Summer Hair Care Tips: गर्मी में इस चीजों से रखे बालों को ऑयल फ्री!

लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Hair Care Tips – गर्मी के मौसम में बालों की सेहत पर काफी असर पड़ता है, तेज़ धूप के कारण स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। तेज़ धूप बालों से  बाल रूखे और कड़े हो जाते हैं और कई बार तो यह ऑयली भी दिखने लगते हैं। ऐसे में जरुरी है की आप बालों का ध्यान दे। आप चाहे तो बाज़ार से कोई प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके बालों की समस्या को दूर कर सकते है, लेकिन प्रकृतिक चीज़ों का उपयोग ज़्यादा फायदेमंद है। चलिए फिर जानते है ऐसी चीजों के बारे में जो बालों को ऑयल फ्री रखेगी। 

Read also: Dark Neck Home Remedies: दूर करें गर्दन का कालापन इन आसान उपायों से!

दही

Photo created by stockking – freepik

दही बालों को नरिश करके उन्हें शाइन देता है, इसमें कई पोषक तत्वा आपके बालों को नेचुरल तरीके से अच्छा बनाएंगे। आप चाहे तो दही में मेथी, एलोवेरा या ग्लीसिरीन मिक्स करके लगा सकते है, ये भी काफी फायदेमंद है। 

​एलोवेरा

Image by Franziska Ingold from Pixabay

एलोवेरा न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है, ये एक नेचुरल कंडिशनर है। एलोवेरा आपके  पोर्स को खोलने के साथ स्कैल्प को गहराई से हाइड्रेट करता है साथ ही स्कैल्प की जलन को शांत भी करता है। 

​शहद

Image by Franziska Ingold from Pixabay

शहद  स्कैल्प को ऑयली किए बिना हाइड्रेट करता है, इसे  गर्मी के मौसम में लगने से स्कैल्प की खोई नमी आ जाती है और साथ ही ये बालों में पोषक तत्वों को दुबारा से जिंदा करता है। 

Read also: Benefits Of Cucumber Eating: गर्मियों में करे खीरे का सेवन, होंगे सेहत को फायदे!

​नीम

Image by punnamjai from Pixabay

नीम सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी लाभकारी है, ये गर्मी में बालों को डिटॉक्स करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। ये स्कैल्प को स्वस्थ बनाएगा और रूसी जैसे इंफेक्शन को दूर भी करेगा। 

 

Exit mobile version