Himachal: सुक्खू बने 15वें सीएम, प्रदेश को मिला पहला उपमुख्यमंत्री

पॉलिटिक्सHimachal: सुक्खू बने 15वें सीएम, प्रदेश को मिला पहला उपमुख्यमंत्री

Date:

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी की मौजूदगी विशेष रही, वहीँ पांचवी बार विधायक बने मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने रिज मैदान पर एक भव्य समारोह में सुक्खू और अग्निहोत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

जयराम ठाकुर भी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, पर्यवेक्षक और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा सांसद और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और दूसरे बड़े नेताओं की मौजूदगी रही. मुखयमंत्री सुक्खू जहाँ ऊना ज़िले से आते हैं वहीँ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का सम्बन्ध हमीरपुर ज़िले से है. बताया जा रहा है कि मुकेश अग्निहोत्री रानी प्रतिभा सिंह के समर्थक हैं जिन्हें एक समझते के तहत उप मिख्यमंत्री पद दिया गया है.

प्रतिभा सिंह से सुलह

इससे पहले आज सुबह शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रतिभा के आवास पर गए. उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष हैं, उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई है, वो उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण देने आये हैं. आज सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ही शपथ ली है, जल्द ही कैबिनेट का गठन होगा, बताया जा रहा है कि सुक्खू कैबिनेट में अभी 12 मंत्री बनाये जा सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related