लाइफस्टाइल डेस्क। Sufi Music Places – दिल्ली में लाल किला, कुतुबमीनार, चांदनी चौक, इंडिया, जामा मस्जिद, लोटस टेंपल, अक्षरधाम, इस्कॉन टेंपल, मां काली मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोधी गार्डन, मुग़ल गार्डन आदि प्रमुख स्थल हैं। लोग यहां देश-विदेश से घूमने आते हैं। ये नाइट लाइफ और संगीत के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह है। अगर आप सूफी म्यूजिक का आनंद लेना चाहते है तो ये जगहे है बेस्ट।
Sufiyana
राजौरी गार्डन स्थित सूफियाना रेस्त्रां में हर शुक्रवार और शनिवार को सूफी नाइट का आयोजन किया जाता है। यहां ईरानी ,पर्शियन फ़ूड और शोरबा का आनंद भी ले सकते हैं। काफी’लोग यहां आकर सूफी नाइट का मजा लेते है।
Molecule
आप सूफी नाइट का आनंद के लिए Molecule भी जा सकते है, ये रेस्टोरेंट में बड़े से बड़े सूफी आर्टिस्ट आते है। लेकिन आपको तारीख और समय के लिए उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जाना होगा। यहां आप दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सूफी नाइट का मजा ले सकते है।
Read also: Darjeeling Travel Plan: दार्जिलिंग की ट्रिप को इस तरह करे प्लान!
Shalom
Shalom रेस्टोरेंट ग्रेटर कैलाश में है, यहां Shalom रेस्टोरेंट के अलावा लोटस और इस्कॉन टेंपल है। आप चाहे तो सूफी म्यूजिक का आनंद उठाने से पहले मां काली और लोटस टेंपल जा सकते है। बता दे, Shalom में हर बुधवार और शुक्रवार को सूफी म्यूजिक कार्यक्रम होता है।
Zamozza
कनॉट प्लेस में बड़ी संख्या में पर्यटक आते है, यहां सूफी म्यूजिक का आनंद उठाने के लिए कनॉट प्लेस स्थित Zamozza रेस्टोरेंट की सैर करते है। ये स्टोरेंट बहुत फेमस है, यहां आपको कई देशों के फूड खाने को मिलेगें।
