Site icon Buziness Bytes Hindi

पिता के अंतिम संस्कार में गई लड़की को अचानक से एक व्यक्ति ने किया प्रपोज

रिलेशनशिप:- हमने अक्सर देखा है की लोग जब किसी को पसन्द करते हैं तो उसे प्रपोज करने से बिल्कुल नहीं कतराते लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ख़बर के बारे में जिसमे एक सख्स ने एक लड़की को उसके पिता के अंतिम संस्कार के वक्त प्रपोज कर दिया। घटना साउथ अफ्रीका की है जहां एक लड़की अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहुची थी वह अपने पिता के ताबूत से कुछ मीटर दूर बैठी थी कि एक व्यक्ति उसके पास आता है और उसका हाँथ पकड़ कर उसे प्रपोज कर देता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि पिता के अंतिम संस्कार के मौके पर व्यक्ति ने उसकी बेटी के आंसू पोछते हुए उसे सहारा दिया। दक्षिण अफ्रीका न्यूज एजेंसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जो व्यक्ति महिला को प्रपोज करता है वह अंतिम संस्कार कर रहा पादरी ही था। वह महिला को सहारा देने के उद्देश्य से ऐसा करता है। 
 
जानकारी के लिए बात दें यह वीडियो 17 मई 2022 को टिक टॉक पर अपलोड हुआ है। इस वीडियो में महिला अपने पिता की मौत पर दुख व्यक्त करती है और अचानक से अंतिम संस्कार करवा रहा पादरी लड़की के सामने घुटने टेक देता है और उसे प्रपोज कर उसका सहारा बनने हेतु उसकी आंगुली में रिंग पहना देता है। वही महिला पादरी के प्रपोजल को एक्सेट कर लेती है।
Exit mobile version