Site icon Buziness Bytes Hindi

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण


ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का कामयाब परीक्षण किया है. यह परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्र में किया गया. खबर के अनुसार आज सुबह 10 बजे किये गए टेस्ट फायर ने दूसरे द्वीप पर मौजूद अपने टारगेट को सफलतापूर्वतक हिट किया.

400 किलोमीटर से ज्यादा हुई मारक क्षमता
इस परीक्षण में DRDO द्वारा विकसित मिसाइल सिस्टम के बहुत से रेजिमेंट शामिल हैं. ब्रह्मोस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज बढ़ाकर अब 400 किलोमीटर से ज्यादा कर दी गई है. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल अपनी श्रेणी में दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सिस्टम है. और हाल ही में, DRDO ने मिसाइल सिस्टम के न को मौजूदा 298 किलोमीटर से बढ़ाकर करीब 450 किलोमीटर कर दिया है.

दो महीनों में दो सफल परीक्षण
पिछले दो महीनों में DRDO दोनों नई और मौजूदा मिसाइल सिस्टम के परीक्षण में सफल रहा है. इनमें शौर्या मिसाइल सिस्टम शामिल है, जो 800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर मौजूद लक्ष्य को हिट कर सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय नेवी ने ब्रह्मोस मिसाइल की टेस्ट फायरिंग आईएनएस चैन्नई से भी की थी, जिससे इसकी गहरे समंदरों में 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज में टारगेट को हिट करने की इसकी क्षमता दिखाई जा सके.

Exit mobile version