Site icon Buziness Bytes Hindi

10 राज्यों तक फैला कोरोना वायरस का सब वैरिएंट

Sub variant of corona virus spread to 10 states

कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट जेएन.1 की पहुँच अब देश के 10 राज्यों तक हो चुकी है। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSCOG) के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के नए सब वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 312 पहुंच गई है. इनमें से 47 फीसदी मामले सिर्फ केरल में दर्ज किए गए हैं. बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट जेएन.1 को कई देशों में फैलने के बाद इसे निगरानी में रखे जाने वाले वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है. हालाँकि इससे पैदा होने वाले अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कम आंका है.

कोरोना वायरस के कुल मामलों की बात करें तो मंगलवार को भारत में कोरोना वायरस के 573 नए संक्रमित मरीज मिले. इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 4565 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत सभी राज्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है. बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दी गई है. इलेह में पब्लिक प्लेस में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

INSCOG से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट जेएन.1 के केरल में 147, गोवा में 51, गुजरात में 34, महाराष्ट्र में 26, तमिलनाडु में 22, और दिल्ली में 16 मामले सामने आ चुके हैं वहीँ कर्नाटक में आठ, राजस्थान में पांच, तेलंगाना में 02 और ओडिशा में एक केस मिला है . जानकारी के मुताबिक इनमें से कई मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं जबकि कुछ को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ये बड़े राहत की बात है.

Exit mobile version