Site icon Buziness Bytes Hindi

सैन्य हथियार देखकर रोमांचित हुए छात्र-छात्राएं


सैन्य हथियार देखकर रोमांचित हुए छात्र-छात्राएं

भगत लाइन्स में चार्जिंग रैम डिवीजन में अपनी सेना को जानो मेला आयोजित
भारतीय सेना के आधुनिक हथियार देखकर गर्व से सीना हुआ चैड़ा

मेरठ। जिन सैन्य हथियारों को कभी बार्डर जैसी फिल्मों में ही देखा था जब उन्हें सामने देखा और उन्हें छूने-उठाने का मौेका मिला तो स्कूली बच्चे रोमांचित हो गये। अवसर था मवाना रोड स्थित भगत लाइन्स में चार्जिंग रैम डिवीजन में आयोजित अपनी सेना को जानो मेला का जिसमें आम आदमियों के साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया।


भारतीय सेना के आधुनिक हथियार देखकर बच्चों का सीना गर्व से चैड़ा हो गया। मेला में बच्चों को सेना और उसके हथियारों और उपकरणों के बारे में जानकारी भी दी गयी।


आम आदमियों खासकर स्कूली बच्चों को सेना के गौरव से परिचित कराने के उद्देश्य से सेना की ओर से हर साल सेना को जाने मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में सेना के युद्धकौशल, अस्त्र-शस्त्र और जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाती है।


मवाना रोड स्थित भगत लाइन में आज आयोजित मेले की थीम ”भारतीय सेना सशक्त और सक्षम“ रखी गई थी। इस बार के मेले में खासकर बालिकाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
मेले का शुभारंभ चार्जिंग रैम डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एसके शर्मा ने किया।


कार्यक्रम की शुरूआत में सैन्य बैंड द्वारा सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, हम होंगे कामयाब की धुन बजाई गयी तो मन में देशभक्ति की भावना हिलारें लेने लगी। इसके बाद सेना के अस्त्र-शस्त्र देखकर रोमांचित छात्र-छात्राओं ने सेना के अधिकारियों से सवाल भी किये।


इंसास, मशीन गन जैसे सैन्य हथियारों को हाथ में उठाये बच्चों का सीना गर्व से चैड़ा हो रहा था। वहीं सैन्यकर्मी के कटआउट के साथ सेल्फी खिंचवाकर बच्चे बेहद खुश नजर आये। इस मौके पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जीओसी विशिष्ट सेवा मेडल मेजर जनरल एस के शर्मा भी मौजूद रहे।


Exit mobile version