Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News Today: पर्ची के साथ पकडे गए छात्र ने कहा “धामी का पडोसी हूँ” समझ लेना!

हल्द्वानी। परीक्षा में नकल कर रहे छात्र ने पकड़े जाने पर सीएम धामी का ऐसा गुरुर दिखाया कि लोग सकते में रह गए. इस नकल करने वाले छात्र ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के पड़ोसी होने का दवा करते हुए शिक्षक पर खूब हेकड़ी जमाई और कहा मै धामी  का पड़ोसी हूं समझ लेना! फिर क्या था छात्र की इस धमकी पर पहले तो शिक्षक सकते में आ गए. लेकिन छात्र की ज्यादा मनमानी पर उसे सबक सीखा सीख.  हालांकि शिक्षकों ने मुझ पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया लेकिन छात्र को सबक सिखाने के लिए उसकी जमकर क्लास ली दरअसल मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है जहां पर एमबीबीएस की परीक्षा देने आए छात्र पर्ची से नकल करते हुए पकड़े जाने पर खुद को धामी  का पड़ोसी होने का दावा किया 

 धामी का पडोसी हूँ समझ लेना 

मामला हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज का है जहां पर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा चल रही थी. सभी छात्र परीक्षा देने में व्यस्त थे. अचानक नक़ल करने वाले छात्रों पर लगाम लगाने लगाने के लिए शिक्षकों का एक दल परीक्षा हाल में आया और निगरानी करने लगा अचानक एक छात्र को शिक्षक ने पर्ची से नक़ल करते हुए पकड़ लिया. 

Read also: Champawat By Election Live Updates: दो लक्ष्य के साथ चंपावत उपचुनाव में उतरी भाजपा ने बना दिया रिकार्ड

 टीचर ने निकाली छात्र की हनक 

पकड़े जाने पर जब शिक्षक ने छात्र से सवाल किया की तुम नकल क्यों कर रहे हो तो छात्र ने बिना देर किये हुए तपाक से जवाब दिया की धामी का पडोसी हूँ समझ लेना! छात्र के इस जवाब से पहले तो शिक्षक थोड़े रुके और बात को टालने का प्रयास किया लेकिन जब छात्र अपनी इसी बात को लेकर काफी मनमानी करने लगा तो टीचर उस छात्र को बड़े अधिकारी के पास ले गए जंहा पर जिसने भी छात्र की धमकी को सूना तो पहले तो हंसने लगे फिर छात्र को सबक सीखने के लिए शिक्षक ने छात्र की जमकर क्लास ली. हालाँकि छात्र को परीक्षा देने से नहीं रोका गया उसे वापस परीक्षा हॉल में भेजबदिया गया.

Exit mobile version