Site icon Buziness Bytes Hindi

School Bus Accident- बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस पेड़ से टकराई, छात्रा की मौत


School Bus Accident- बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस पेड़ से टकराई, छात्रा की मौत

देहरादून। आज फिर एक सड़क हादसा (Road accident) हुआ। जिसमें एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। छात्रा की मौत की खबर जैसे ही घर पहुँची कोहराम मच गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग गया।

Read also- गुजरात में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

घटना आज सुबह की है विकास नगर कोतवाली अंतर्गत बाड़वाला स्थित एक शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं को लेकर बस जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कई छात्र छात्राएं घायल हो गया है। घायल छात्रों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक निजी स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर डाकपत्थर से जा रही थी। बस जैसे ही जलालिया पीर के पास पहुँची इसी दौरान वो अचानक एक विशालकाय पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही कोहराम मच गया। हादसे में छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है।

Read also- Road Accident -सेना के जवान की हादसे में मौत, बाइक सवार तीन घायल, पहाड़ी इलाकों में बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं

जबकि कई अन्य छात्र घायल हो गए। जिसमें से नितेश की हालात गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार सभी छात्रों को चोटें आई हैं। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि छात्र के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (Postmortem) को भेज दिया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है

Exit mobile version