सरेराह कालेज के बाहर छात्र को गोली मारी, हड़कंप

उत्तराखंडसरेराह कालेज के बाहर छात्र को गोली मारी, हड़कंप

Date:


सरेराह कालेज के बाहर छात्र को गोली मारी, हड़कंप

देहरादून। आज दिन दहाड़े सरेराह निजी कालेज (Sarrah College) के बाहर एक छात्र को गोली मार दी गई। जिससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गोली लगने के बाद छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली चलने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई। कालेज में तैनात सुरक्षाकर्मी जब तक बाहर आते हमलावर अपना काम कर जा चुके थे। सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। अभी तक गोली मारने वालों का पता नहीं चल सका है।

Read also- जम्मू-कश्मीर: ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी शहीद, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

घटना राजधानी में सहस्रधारा रोड पर स्थित एक निजी कालेज के सामने की है। जहां पर छात्रा को सरेराह गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर—उधर भागने लगे। गोली लगने से छात्र लहूलुहान हो गया और वह नीचे गिर गया। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर हवाई फायरिंग (Firing) करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related