Site icon Buziness Bytes Hindi

PUBG खेलते हुए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया


PUBG खेलते हुए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

PUBG खेलते-खेलते डिप्रेशन में पहुंचा छात्र, परिजनों ने पुलिस को नहीं दी तहरीर

बुलंदशहर। पब्जी खेलते खेलते छात्र इस कदर तनाव में पहुंच गया कि उसने खुद को ही गोली से उड़ा दिया। आनन फानन में परिजन छात्र को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश शुरू कर दी है। बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव जटापुर निवासी विकास पुत्र अशोक सहकारी नगर इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के सभी सदस्य खेत पर थे तब विकास घर में अकेला पब्जी गेम खेल रहा था।PUGB

विकास के पिता अशोक का दावा है कि वह पब्जी गेम खेलता खेलता इतना डिप्रेशन में चला गया कि उसने खुद को ही गोली मार ली। जैसे ही फायरिंग की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो उन्होंने परिजन को इत्तला किया।

परिजन रोते बिलखते तत्काल घर पहुंचे और आनन फानन में लहूलुहान अवस्था में विकास को अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बारीकी से जांच की जा रही है। इस सम्बंध अभी किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Exit mobile version