Meerut Weather Update Today : तेज धूप और बढते तापमान के साथ दिन की शुरूआत, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मेरठ रीजनMeerut Weather Update Today : तेज धूप और बढते तापमान के साथ...

Date:

मेरठ सहित पूरे पचिमी उप्र में आज तेज धूप और बढ़ते तापमान के साथ दिन की शुरूआत हुई है। सुबह तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। आज दिन में तापमान 35 डिग्री पार जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी इस समय 25 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है। उमस भी परेशान कर रही है। वायु गुणवत्ता भी मेरठ सहित एनसीआर के जिलों की खराब है। वहीं देश के अन्य राज्यों में इस समय बारिश का कहर जारी है। कई राज्यों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। उत्तराखंड और बिहार के अलावा गुजरात मे ंबाढ से हालात खराब हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी कुछ दिनों के बाद मानसून की विदाई शुरु हो जाएगी।

मौसम  विभाग ने आज मेरठ,एनसीआर के अलावा राज्य के अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, उप्र के अलावा बिहार  में भी भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो इस इलाके में मानसून की निष्क्रियता से गर्मी बढ़ने लगी है। आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिन के समय हल्के बादलों का दौर जारी रहेगा। हवा की गति 12 से 18 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। हालांकि अन्य हिस्सों में आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देश के बाकी हिस्सों में मौसम की बात करें तो दक्षिण भारत के साथ पश्चिम बंगाल-सिक्किम और पूर्वाेत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 2 से 5 सितंबर तक भारी बारिश और ओलावृष्टि होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related