शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्‍स 1000 अंकों से ज्‍यादा टूटा

बिज़नेसशेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्‍स 1000 अंकों से ज्‍यादा टूटा

Date:


शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्‍स 1000 अंकों से ज्‍यादा टूटा

मुंबई: बजट के पहले शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है. 27 जनवरी के कारोबार में बाजार में मुनाफा वसूली हावी रही है. निवेशकों के जमकर बिकवाली के चलते सेंसेक्‍स 1000 अंकों से ज्‍यादा टूट गया. वहीं निफ्टी भी 300 अंकों से ज्‍यादा कमजोर होकर 14000 के नीचे चला गया. सेंसेक्‍स ने 21 जनवरी को अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था और 50184 का स्‍तर टच किया. जिसके बाद से अबतक इंडेक्‍स करीब 2900 अंक टूट गया है. निफ्टी भी अपने रिकॉर्ड हाई से 800 अंकों के करीब कमजोर हुआ. हाई वेल्‍युएशन के बाद निवेयाक बजट के पहले सतर्क हैं, वहीं कमजोर ग्‍लोबल कमजोर ग्‍लोबल संकेतों बजट संकेत और विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार में गिरावट की वजह बनी.

आज इंट्राडे में सेंसेक्‍स में 1000 अंकों से ज्‍यादा गिरावट है और यह 47269 के स्‍तर तक कमजोर हुआ. वहीं निफ्टी में करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ 14000 के नीचे 13930 के आस पास आ गया. बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है. बैंक, आटो, मेटल और फार्मा सहित सभी इंडेक्‍स कमजोर हुए हैं. फिलहाल सेंसेक्‍स 938 अंक कमजोर होकर 47410 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 271 अंक कमजोर होकर 13968 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बाजार में मची इस भगदड़ के बीच निवेशकों की दौलत में 3 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है. सोमवार यानी 25 जनवरी को बीएसई लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 19226222 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था. वहीं 27 जनवरी को गिरावट में यह घटकर 1.89 लाख करोड़ के आस पास आ गया. यानी निवेशकों ने एक दिन में करीब 3 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related