Earthquake: निकोबार द्वीप में तेज भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता, सहमे लोग

नेशनलEarthquake: निकोबार द्वीप में तेज भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.0...

Date:

Earthquake: देश के निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.0 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज बुधवार की सुबह 5:40 बजे के आसपास भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में बताया जा रहा है। अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थान और पार्क में चले गए।

बता दें, इससे पहले शुक्रवार को भी अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। शुक्रवार को आए भूकंप की ​तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि देर रात करीब 12.53 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया था। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 69 किलोमीटर की गहराई में था। एक सप्ताह के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके लगने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। रात में आए भूकंप के बाद से लोग दहशत में हैं।

इसलिए आता है भूकंप?

पृथ्वी की भीतरी सतह पर सात प्लेट्स होती हैं। जो घूमती रहती हैं। ये प्लेट्स जहां अधिक टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहा जाता है। बार-बार एक दूसरे से टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं। जब अधिक दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटती है। जिससे नीचे की ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं और ऐसे में ही डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आते हैं। भूगर्भीय गतिविधियां हिमालयी क्षेत्र के अलावा पहाड़ों के साथ लगने वाले मैदानी इलाकों में सक्रिय रहती हैं। भविष्य में यदि बड़ा भूकंप आता है तो इसका असर इन इलाकों में व्यापक रूप से देखने को मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...