Site icon Buziness Bytes Hindi

साड़ी कंबल चिकन आइटम बांटने पर होगी पैनी नजर , नेपाल बार्डन पर सोना और गांजा पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई


साड़ी कंबल चिकन आइटम बांटने पर होगी पैनी नजर , नेपाल बार्डन पर सोना और गांजा पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई

लखनऊ। चुनाव में वोटों को प्रभावित न किया जाए इसके लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस विशेष निगरानी रखेगा। इस दौरान साड़ी कंबल चिकन आइटम मोबाइल आदि अन्य सामान बांटने वालों के खिलाफ विशेष टीम लगाई गई है। यहां तक कि ऐसी वस्तुएं बिना ई- वे – बिल के प्रदेश के अंदर न आ सके इसके लिए भी विशेष निगरानी करवाई जा रही है। अभी तक इस टीम के माध्यम से करोड़ों रुपए का माल पकड़ा गया है।

Read also- चुनाव आयोग ने 14 फरवरी तक 771.25 करोड़ रुपये, नशीले पदार्थ और उपहार जब्त किए

आचार संहिता लागू होने के बाद डीजीजीआई ने करोड़ों रुपए का माल पकड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद यह छापेमारी की गई और प्रदेश के कई बड़े शहरों में माल पकड़ में आया। इस दौरान प्रयागराज में दो जगहों पर छापेमारी के दौरान टीम ने तंबाकू पान मसाला खजूर कैंडी का माल बड़ी मात्रा में एक अघोषित गोदाम से बरामद किया।

तस्करों पर विशेष निगरानी

टीम के सदस्यों ने बताया कि नेपाल से सटे बॉर्डर पर सोना चांदी नगरी सामान की तस्करी रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक लखनऊ में 12 किग्रा चरस वाराणसी में 590 किग्रा गांजा मोदीनगर में 25 टन सुपारी और वाराणसी में 500 ग्राम सोना जप्त किया गया है।

Read also- आरोप प्रत्यारोपों के बीच हमले और हत्या का भी सता रहा नेताओं को डर,इस बार कुछ अलग है ये चुनाव

पहले भी हो चुकी कार्रवाई

Exit mobile version