राजस्थान में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन

फीचर्डराजस्थान में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन

Date:


राजस्थान में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन

जयपुर: कोरोना संकट के बीच राजस्थान सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया. सीएम अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान में लॉकडाउन लगा दिया है. राजस्थान में 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई की सुबह तक तक लॉकडाउन रहेगा. यही नहीं राज्य में 31 मई तक विवाह समारोह पर रोक रहेगी.

शादियों पर भी रोक
दरअसल, राजस्थान में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने राज्य में गुरुवार को संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया. ये लॉकडाउन 10 मई सुबह 5 से 24 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा. इस दौरान राजस्थान में शादियों पर रोक लगाने साथ ही इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी. सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट बैठक के बाद संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की.

कोर्ट मैरिज की अनुमति
लॉकडाउन के नियमों के तहत, राज्य में विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी. विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही शामिल होंगे, जिसकी सूचना वेब पोर्टल Covidinfo. rajasthan.gov.in पर देनी होगी.

किसी भी सामान की होम डिलीवरी नहीं
विवाह में बैंड बाजे, हलवाई, टेंट या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी. शादी के लिए टेंट हाउस एवं हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...