Site icon Buziness Bytes Hindi

मध्य प्रदेश में भी बनेगा लव जिहाद पर सख्त क़ानून


मध्य प्रदेश में भी बनेगा लव जिहाद पर सख्त क़ानून

भोपाल: देश में लव जिहाद पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद एक और भाजपा शासित प्रदेश ने इसके खिलाफ कानून बनाने का ऐलान कर दिया है. बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हम मध्य प्रदेश में उन लोगों के खिलाफ एक सख्त कानून ला रहे हैं जो प्यार के नाम पर शादी करके दूसरों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही, यह कानून लागू हो जाएगा.”

निकिता हत्याकांड के बाद फिर उभरा लव जिहाद का मामला
हरियाणा के वल्लभगढ़ में निकिता हत्याकांड के बाद देश में एक बार फिर से लव जिहाद को लेकर चर्चा तेज हो गई. देश में एक बार फिर इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग उठने लगी थी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके खिलाफ कानून बनाने का ऐलान कर दिया.

Exit mobile version