रसोई Bytes: बनाएं बाज़ार जैसी आलू की चाट, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: बनाएं बाज़ार जैसी आलू की चाट, ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Street Style Aloo Chaat  – लोग आजकल आलू के समोसा, आलू चाट, आलू के चिप्स खाना पसंद करने लगे है, तो क्यों न आप भी अजवाइन और आलू की चाट बनाकर सबको खिलाएं। ये एकदम चटाकेदार रेसिपी है, आपको ये खूब पसंद आएगी। 

आलू की चाट सामग्री – 2 – 3 मीडियम उबले हुए आलू, 1 चम्मच घी, धनिया पत्ती 100 ग्राम, आधा इंच अदरक, कटी हुई 2-3 हरी मिर्च, कटा हुआ छोटा प्याज, कटा हुआ 1 टमाटर, सफेद नमक 1/2 छोटा चम्मच, नींबू का रस 2 चम्मच,  जीरा 1/2 छोटा चम्मच, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा कप सेव और 2 चम्मच अनार के दाने। 

आलू की चाट रेसिपी (Street Style Aloo Chaat) –

पहले 2-3 आलू को छीलकर मोटे टुकड़ों में काट लें, फिर हल्की आंच पर 10 मिनट के लिए उबाल लें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बाउल में धनिया के पत्ते, 1- चम्मच- अजवाइन, दरक का टुकड़ा, 2-3 हरी मिर्च, आधा छोटा कटा हुआ प्याज, 1 छोटा टमाटर, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस को डालें। इन सबको 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से दरदरा पीस लें और बाउल में निकाल लें।  

इसके बाद आलू को अपनी जरूरत के हिसाब से काट कर  एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें, फिर उसमें अजवाइन  जीरा डालकर तड़का लगा लें और लगभग 2-3 मिनट तक हल्की आंच पर फ्राई कर लें। फ्राइड आलू को एक प्लेट में निकालें और चाट मसाला छिड़कें।  साथ ही दरदरा पिसा मसाला भी डाल दे, फिर ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया, अनार के दाने और सेव डालकर सबको परोसे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related