Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat : रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा पर किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

ram navmi

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में आज गुरुवार को रामनवमी के मौके पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। बताया गया है कि कुछ शरारती तत्वों ने शोभायात्रा में पत्थर फेंके। इस दौरान कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किया गया। वडोदरा के डीसीपी यशपाल जगनिया ने कहा, वडोदरा सिटी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के सामने दो गुटों के बीच टकराव हुआ था लेकिन कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। मस्जिद के सामने से जब यात्रा निकल रही थी तब कुछ लोग एकत्रित हो गए थे लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। इलाके में शांति है। शोभा यात्रा आगे निकल चुकी है।

बजरंग दल के स्थानीय नेता ने आरोप लगाया कि यह जानने के बावजूद कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। पुलिस कहीं नजर नहीं आई जबकि हर साल इस मार्ग पर निकाले जाने वाले जुलूस पर हमला किया जाता है। हालांकि डीसीपी जगनिया ने दावा किया कि गुरुवार को शहर में निकाले गए हर जुलूस को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी।

पुलिस ने कहा स्थिति नियंत्रण में

उन्होंने कहा, -स्थिति नियंत्रण में है। यह घटना तब हुई जब जुलूस एक मस्जिद के पास पहुंचा और लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे। यह सांप्रदायिक दंगा नहीं है। हमने भीड़ को तितर.बितर किया और इस दौरान जुलूस भी अपने मार्ग पर आगे बढ़ गया। शहर में इस तरह के सभी जुलूसों को पहले से ही पुलिस सुरक्षा मुहैया करायी गई थी।;

घटना की जांच के आदेश

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज निनामा भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने नियमित पुलिस एसओजी और राज्य रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया है। फिलहाल पथराव में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Exit mobile version