Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election Result 2022: बागपत में गठबंधन कार्यकर्ताओं का हंगामा, पथराव और हवाई फायरिंग


UP Election Result 2022: बागपत में गठबंधन कार्यकर्ताओं का हंगामा, पथराव और हवाई फायरिंग

बागपत। UP Election Live Updates: रालोद के गढ़ बागपत (Bagpat) में आज सुबह से ही मतगणना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण था। इस तनाव के मददेनजर हालांकि भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। लेकिन इसके बीच ही दिन में मतगणना स्थल पर कई बार गठबंधन प्रत्याशी के जीतने की खबरें आई तो रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। लेकिन जैसे ही फिर से भाजपा प्रत्याशियों के आगे होने की जानकारी मिली तो फिर से मायूसी छा गई। शाम को जब भाजपा ने बडौत और बागपत सीट पर जीत दर्ज कर ली तो इससे रालोद और सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। गुस्साएं रालोद कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं रालोद कार्यकर्ताओं ने हवाई फायरिंग भी की। रालोद कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया और एसपी बागपत नीरज जादौन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी जब रालोद कार्यकर्ताओं ने पथराव करना बंद नहीं किया तो एसपी (SP) ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए पुलिस को लाठी चार्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ ही उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-03-10-at-6.43.34-PM.mp4

Read also- UP Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्म सिंह सैनी समेत कई दिग्गज नेताओं को मिली हार

पुलिस द्वारा की गई हवाई फायरिंग में रालोद कार्यकर्ता तितर बितर हो गए। वहीं आंसू गैस के गोले छोड़ने और पुलिस के लाठी चार्ज (Police Lathi Charge) से कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जाता है कि कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर टैंट लगाकर बैठ गए थे। वहीं देर रात से ही और कार्यकर्ता भी आने शुरू हो गए थे। आज सुबह से ही मतगणना स्थल से दूर लगे रालोद के टेंट पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी। रालोद पदाधिकारियों ने मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए चुनाव परिणाम में बेईमानी का आरोप लगाया और दिल्ली यमुनोत्री हाईवे (Delhi-Yamunotri highway) पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फ़ो भी की। पुलिस पर उग्र कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू किया तेा पुलिस वालों ने अपरी जान भागकर बचाई।

Exit mobile version