कौशाम्बी में डस्ट लदा ट्रक स्कार्पियो पर पलटा, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशकौशाम्बी में डस्ट लदा ट्रक स्कार्पियो पर पलटा, 8 लोगों की मौत

Date:


कौशाम्बी में डस्ट लदा ट्रक स्कार्पियो पर पलटा, 8 लोगों की मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कौशांबी के देवीगंज चौराहे पर खड़ी स्कार्पियो के ऊपर (डस्ट) बालू लदा ट्रक पलट गया। इससे स्‍कार्पियो में सवार लोग दब गए। हादसे में स्‍कार्पियो के चालक समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरार दो लड़कियों ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। स्‍कार्पियाे में कुल 10 लोग सवार थे। मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व दो बच्चे हैं।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बारात से वापस लौट रहे थे स्कार्पियो सवार
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर से बरात मंगलवार को शहजातपुर आई थी। पंकज गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता की शादी थी। विवाह समारोह देवीगंज के माहेश्वरी गार्डेन में संपन्‍न हुआ। बुधवार की सुबह बरात में शामिल लोग एक स्‍कार्पियो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। स्‍कार्पियो में 10 लोग सवार थे। इनमें तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्‍चे भी शामिल थे।कौशांबी में कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास स्‍कार्पियाे रुकी थी। इसी दौरान जा रहा एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़ी स्‍कार्पियाे पर पलट गया।

क्रेन से हटाया गया ट्रक
ट्रक के नीचे दबने से स्‍कार्पियो सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। तब तक सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंच गई। क्रेन बुलवाकर स्‍कार्पियो के ऊपर से ट्रक हो हटाया गया। इसके बाद स्‍कार्पियाे सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...