Site icon Buziness Bytes Hindi

चोरी की गाड़ी, इंजन-चेसिस नंबर बदल कर बेच डाली


चोरी की गाड़ी, इंजन-चेसिस नंबर बदल कर बेच डाली

सोतीगंज से जुडे़ गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

मेरठ। गाड़ियों को लूटकर या चुराकर उसका इंजन और चेसिस नंबर बदल कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मवाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गयीं चार कारें भी बरामद की हैं।

शनिवार को मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मवाना पुलिस ने लूट व चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को पेश किया। एसपी सिटी ने बताया कि मवाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विशाल कार केयर सेन्टर पक्का तालाब मोड कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ से गैंग बनाकर आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गाड़ियों के इंजन नंबर चेसिस नंबर बदलकर खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह को गाडियो के इन्जन नम्बर व चैसिस नम्बर बदलते समय चार अदद सेंट्रो कारो सहित गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तगण से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि एक योजना के तहत षडयन्त्र रचकर अपने गिरोह के अन्य साथी शादाब कुरैशी पुत्र ताहिर कुरैशी निवासी मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ एवं जाहिद कुरैशी पुत्र अज्ञात निवासी फलावदा जनपद मेरठ के साथ मिलकर पुरानी गाडी सस्ते दामो में खरीद लेते है और जाहिद एवं शादाब के माध्यम से विभिन्न स्थानों व विभिन्न कबाडियो से चोरी के ठीक ठाक इजंन खरीद कर आपसी सहयोग से पुरानी गाडी के बेकार इंजन को निकालकर चोरी के खरीदे गये इंजनो को मैकेनिक के माध्यम से फिट करके अपने गिरोह के सहयोग से ग्राहक तलाश कर बेच देते है ।

पुलिस ने आमीन निवासी मवाना, अरशद कुरैशी निवासी फलावदा, साबिर कुरेशी निवासी फलावदा, तोहिद कुरैशी निवासी फलावदा, जान मोहम्मद अंसारी निवासी मवाना, मेहराज अली निवासी अकबरपुर, सादत बहसूमा और फलावदा के ही इकराम कुरैशी निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चार सेंट्रो गाड़ी बरामद हुई हैं। ये सभी गाड़ियां चोरी की हैं। इन गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर भी बदले गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सदस्य आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं। वहीं गिरोह का कनेक्शन मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा है।

Exit mobile version