Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Watch: एक दिन में अमेज़ॉन संस्थापक को 670 मिलियन डॉलर का नुक्सान

amazon

अमेजॉन कंपनी के सीईओ एंडी जेसी द्वारा हजारों कर्मचारियों को बर्खास्त करने की घोषणा का असर कंपनी के स्टॉक पर भी दिखाई दिया है, इस घोषणा के बाद अमेजॉन के स्टॉक में तेज़ गिरावट दर्ज की गयी जिसकी वजह से कंपनी को एक दिन में 670 मिलियन डॉलर का नुक्सान हुआ और कंपनी के संस्थापक जेफ़ बेजोस को मिलियन्स डॉलर की चपत लगी.ई-कॉमर्स की इस दिग्गज कंपनी के शेयरों में बुधवार को 1 फीसदी की गिरावट देखी गई।

छटनी की घोषणा से गिरा स्टॉक

दरअसल अमेजॉन कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने कहा था अनिश्चित अर्थव्यवस्था की वजह से 18,000 कर्मचारी कम्पनी से निकाले जा सकते हैं । इस कदम के पीछे सीईओ ने अनिश्चित अर्थव्यवस्था के साथ पिछले कई वर्षों में ओवर स्टाफिंग को जिम्मेदार ठहराया। अमेजॉन स्टॉक में गिरावट से बेजोस की निवल संपत्ति को $ 600 मिलियन से अधिक का नुकसान हुआ। अरबपतियों के इंडेक्स में जेफ़ बेजोस अभी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अडानी ने बेजोस को पछाड़ा था

बेजोस की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में अमीरों की सूची में वो कई पायदान नीचे खिसके हैं। पिछले साल सितंबर में भारत के गौतम अडानी ने जेफ़ बेजोस को पीछे छोड़ पहले स्थान पर कब्ज़ा जमाया था. दरअसल पिछले कुछ समय से ई-कॉमर्स दिग्गज के बाजार मूल्यांकन में बड़ी गिरावट आई है, 2022 में बाजार पूंजीकरण में 834.06 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। अगर 2022 में मार्केट कैप को देखा जाय तो Amazon और Apple दो ऐसी कम्पनियाँ रही हैं जिन्हें सबसे ज़्यादा नुक्सान हुआ है।

Exit mobile version