संवत 2077 के पहले दिन शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

बिज़नेससंवत 2077 के पहले दिन शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

Date:


संवत 2077 के पहले दिन शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

मुंबई: हिंदू संवत 2077 के प्रथम दिन शनिवार को आयोजित विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 194.98 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 43,637.98 अंक पर बंद हुआ।

मुहूर्त कारोबार के दौरान यह अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई 43,830.93 तक पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 60.30 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक से सबसे ऊंचे स्तर 12,780.25 पर बंद हुआ।

मुहूर्त कारोबार के दौरान निफ्टी ने 12,828.70 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ। इस दौरान सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टाटा स्टील, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और ओएनजीसी में 1.17 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। सिर्फ चार शेयर- पावरग्रिड, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस गिरकर बंद हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...