Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock market Share market open Today: हल्की बढ़त के साथ बाजार की सुस्त शुरूआत

shayer1

Stock market Share market open Today: आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ सुस्ती से हुई। फिलहाल इस समय सेंसेक्स 54.78 अंकों की बढ़त के साथ 65,500.82 अंकों पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, निफ्टी 16.50 उछलकर 19,415.00 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 50 अंक टूट गया। निफ्टी भी इस दौरान सपाट ढंग से लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिया। कारोबार की शुरुआत में आईटी और मेटल सेक्टर में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा।

हालांकि बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तरों से खरीदारी शुरू हुई तो सेंसेक्स व निफ्टी हरे निशान पर लौट आए। सेंसेक्स फिलहाल 54.78 अंकों की बढ़त के साथ 65,500.82 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 16.50 उछलकर 19,415.00 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

Exit mobile version