Site icon Buziness Bytes Hindi

Share market stock market Today: बढ़त के साथ आज बाजार की शुरुआत

seyar

Share market stock market Today: आज बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुई है। शेयर बाजार खुलने के बाद आज सेंसेक्स 124.50 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,511.05 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी भी आज 47.30 अंकों की बढ़त 0.25 प्रतिशत के साथ 18,873.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री-ओपनिंग में सपाट चाल

आज सोमवार सप्ताह के पहले दिन प्री-ओपनिंग में बाजार की सपाट है। 09:05 बजे के आसपास सेंसेक्स 25.07 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़त के साथ 63,409.65 के स्तर पर था। जब​कि इसी समय ही निफ्टी 37.70 अंक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,863.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ऐसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल बाजार से​ मिल रहे संकेतों के बीच आज बाजार कमजोर रहने के आसार हैं। अमेरिकी बाजारों में भी कमजोर की आशंका है। यूएस बाजार में बीते 6 दिनों की तेजी रूक गई है। शुक्रवार को बाजार बंदी के दौरान Dow 110 अंक गिरा था। जबकि Nasdaq में 93 अंक की गिरावट देखी गई थी।

दूसरी ओर SGX Nifty 18900 अंकों के साथ सपाट है। Dow Futures 50 अंकों के नीचे आ गया था। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (16 जून) को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्‍स में 466 अंकों और निफ्टी में 140 अंकों की बढ़त रही थी। ग्‍लोबल बाजारों का भारत के घरेलू बाजार पर आज असर देखने को मिल सकता है। बाजार कमजोर शुरुआत दिखा सकते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड वित्त वर्ष 2024 की पहली सीरीज आज से खुल रही है। इश्यू प्राइस 5926 रुपए प्रति ग्राम है। इमसें 23 जून तक आम लोग निवेश कर सकेंगे। टैक्स की बात करें तो डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2023 से अब तक 11 फीसद से बढ़कर पौने चार लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है।

Exit mobile version