Site icon Buziness Bytes Hindi

Share market stock market Today: सेंसेक्स 63 हजार के पार, Nifty 18,734 पर

share1

Share market stock market Today: आज शेयर बाजार की शुरुआत सपाट तरीके से हुई। सेंसेक्स में आज 15.25 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 63,213.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में भी 23.20 अंक की मामूली गिरावट आई है। निफ्टी आज 18,734.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

आज की प्री-ओपनिंग

आज की प्री-ओपनिंग में बाजार मिलेजुले रूख के साथ शुरू हुआ। सुबह 9:05 बजे के सेंसेक्स 114.26 अंक यानी 0.18 % की गिरावट के साथ 63,114.25 अंकों के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था। Nifty 36.80 अंक की बढ़त के साथ 18,792.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज सुबह SGX Nifty में 20 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। जिसके बाद SGX Nifty 18,818 के स्तर पर पहुंच गया था। ऐसे में घरेलू बाजार की आज गुरुवार को सुस्त शुरुआत हुई है। वहीं, दूसरी ओर, US FED ने ब्याज दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया। ऐसा अनुमान लगाया है कि साल के अंत से पहले ब्याज दरों में दो चौथाई प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

फैसला आने से पहले अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुए था। वॉल स्ट्रीट मिश्रित रूप से बंद हुआ। S&P 500 ने 0.08 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। Nasdaq में 0.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि Dow Jones 0.68 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

वहीं दूसरी ओर शियाई बाजारों में आज सुस्ती देखने को मिली है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज एक प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। इस बीच, चीन केंद्रीय बैंक ने 10 महीने के बाद अपने मुख्य मध्यम अवधि उधार दर में 10 बीपीएस की कटौती की है। ये अर्थव्यवस्था की रिकवरी असमान होने के कारण की गई है।

शेयर बाजार में आज SJVN फोकस में होगा। इसने राज्य में 5,000 मेगावाट नवीकरण ऊर्जा परियोजना को विकसित करने के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (Maharashtra State Power Generation Company) के साथ समझौते हुआ है।

Exit mobile version