Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market opening: Sensex 300 अंक उछला, निफ्टी 19500 के पार, जानिए बाजार का हाल

share 12

Today Share market opening: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में जोरदार एक्शन दिखा। बाजार खुलने के पहले कुल मिनटों में इंफोसिस का शेयर 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर बन गया। जबकि पावरग्रिड 1 प्रतिशत तक लुढ़क गया। जेबीएम ऑटो के शेयर 14 फीसद, जबकि विप्रो के शेयर 2 प्रतिशत तक उछले।

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत हुई है। आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की बढ़त दिखाई दी है। जबकि दूसरी ओर निफ्टी 95 अंकों की मजबूती के साथ 19500 अंकों के लेवल को पार कारोबार करता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 174.75 (0.27 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 65,736.12 अंकों के लेवल पर है। जबकि निफ्टी 59.85 (0.31 प्रतिशत) अंक उछलकर 19,473.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

हरे निशान पर कारोबार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयर में 23 शेयर इस समय हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में जोरदार उठान दिखा। बीएसई सेंसेक्स में बाजार खुलने के पहले कुल मिनटों इंफोसिस का शेयर 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर बन गया है। जबकि पावरग्रिड का शेयर 1 प्रतिशत तक लुढ़क गया। जेबीएम ऑटो के शेयर 14 फीसद तक उछला। जिससे बाजार में हरियाली लौटी।

Exit mobile version