Today Share market opening: आज मंगलवार को बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। बाजार की शुरूआत आज हरे निशान पर हुई है। आज घरेलू शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 346.89 यानी 0.53 प्रतिशत अंक उछलकर 65,691.06 अंकों पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी 97.70 0.5 अंकों की मजबूती के साथ 19,453.60 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के अधिकांश शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूती दिखाई दे रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में हरियाली दिखाई दी है।
आज मंगलवार को सेंसेक्स 254.48 अंक मजबूती के साथ खुला है। आज सेंसेक्स 65,598.65 अंक लेवल पर खुला है। जबकि दूसरी ओर, निफ्टी 19,427.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 346.89 (0.53%) अंकों के साथ 65,691.06 अंकों पर है। जबकि निफ्टी 97.70 (0.5%) अंकों की मजबूती के साथ 19,453.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के अधिकांश शेयर इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक 159.05 (0.35%) अंकों की मजबूती के साथ 45,019.90 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आज मंगलवार को शुरुआती कारेाबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 हरे निशान पर हैं। जबकि विप्रो और एचसीएल के शेयर लाल निशान पर हैं। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार खुलने के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स में अभी उतार चढ़ाव के चलते सही जानकारी नहीं हेा सकी है।
टाटा मोटर्स के शेयर रिकॉर्ड हाई पर
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की विश्व स्तर पर थोक बिक्री में चालू वित्त वर्ष 2023 की जून तिमाही में सालाना आधार पर 30 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद से टाटा मोटर्स के शेयर कल सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे।
