Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market opening: हरे निशान पर खुला बाजार, आज रिलायंस टॉप गेनर स्टॉक

share3

Today Share market opening: आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुला। डिमर्जर का ऐलान करने के बाद रिलायंस 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स में टॉप गेनर स्टॉक बन गया। ऑटो, मेटल, सरकारी बैंक, एनर्जी, ऑयल, इन्फ्रा और गैस इंडेक्स में खरीदारी का रुझान देखा गया है। रियल्टी फार्मा एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स पर आज दबाव देखा जा रहा है।

निफ्टी 19400 के करीब

भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत आज सोमवार को तेजी के साथ हुई। बाजार के सूचकांक हरे निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स आज सुबह 234.32 अंकों 0.36 प्रतिशत बढ़त के साथ 65,518.89 अंकों पर खुला। जबकि निफ्टी 66.95 अंकों या 0.35 प्रतिशत बढ़त के साथ 19,398.30 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
एनएसई पर आज सुबह 10 बजे 950 शेयर तेजी पर थे। जबकि 1015 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में सरकारी बैंक, ऑटो, एनर्जी, मेटल, ऑयल गैस और इन्फ्रा इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार कर रहे है। जबकि फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी और मीडिया के इंडेक्स में गिरावट है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में रिलायंस आज 3.90 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप है। इसके बाद टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, एसबीआई, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, टाइटन, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचयूएल, एनटीपीसी, आईटीसी और नेस्ले के शेयर लाल निशान पर हैं।

आज विदेशी बाजारों का हाल

विदेशी निवेशकों की तरफ से भारतीय शेयर बाजारों में लगातार खरीदारी जारी है। शुक्रवार में करीब 790.40 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई थी। एशियाई बाजारों में कारोबार मिलाजुला है। हांगकांग और शंघाई के बाजार हरे निशान पर हैं। जबकि सियोल और टोक्यो के बाजारों में गिरावट आई है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसद की गिरावट के साथ 77.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था।

Exit mobile version