Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market Today: आज जारी रहेगी बाजार में तेजी? जानें शेयर बाजार का हाल

share3

Stock Market Today: इजरायल और हमास के बीच युद्ध के बावजूद क्रूड ऑयल 88 डॉलर के आसपास स्थिर है। ग्लोबल मार्केट से मजबूत के बीच आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होने की संभावना है। सुबह 7 बजे, Gift Nifty 19,785 पर खुला है। 8 बजे के बाद यह हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है।

यूरोपीय बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए

अमेरिकी शेयर बाजार फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणी और बांड पैदावार में गिरावट के बाद लगातार तीसरे दिन ऊंचे स्तर पर बंद हुए है। 10 साल ट्रेजरी यील्ड घटकर 4.64 फीसद रह गई। कल मंगलवार को यूरोपीय बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एफटीएसई 100, सीएसी और डीएएक्स प्रत्येक में लगभग 2 फीसद की बढ़ोतरी हुई।

दूसरी ओर एशियाई शेयर बाजार वहीं, कोस्पी 2 प्रतिशत उछला है। ताइवान 1.2 प्रतिशत उछला है। निक्केई आज 0.3 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता दिखाई दे रहा। इजरायल और हमास के बीच युद्ध के बावजूद ब्रेंट क्रूड ऑयल 88 डॉलर के आसपास है। घरेलू बाजार में, आईटी कंपनियों के शेयरों पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है। टीसीएस ने दूसरी तिमाही के अर्निंग सीजन की शुरुआत होगी। बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसके अलावा, MCX 16 अक्टूबर से टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म पर शिफ्ट होगा।

कल कैसी थी Stock Market की चाल?

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक वापस लौटी। शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त देखने को मिली। कल के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 567 अंक की मजबूती के साथ 66 हजार के स्तर को पार कर गया है। निफ्टी (Nifty) में 177 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में 1 फीसद से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

Exit mobile version