Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market Today: शेयर बाजार में शुरुआती दौर में गिरावट, जाने ग्लोबल बाजार का हाल

share down1

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरूआत हुई। सप्ताह के पहले दिन कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही सेंसेक्स 109 अंक टूट गया। जबकि निफ्टी 19700 के करीब पहुंच गया। एशिया में आज सुबह जापान निक्केई 0.2 प्रतिशत ऊपर था। कोस्पी में 0.5 प्रतिशत की तेजी आई। जबकि ताइवान शेयर बाजार सपाट रहा।

ग्लोबल बाजार से स्थिर संकेतों के बीच भारत के प्रमुख बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों के आज सोमवार के कारोबार की सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन जिस तरीके से शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है। उससे दिन में इसके सकारात्मक रूख रहने के आसार कम ही हैं।

आज सुबह 8 बजे गिफ्ट निफ्टी 19,800 के ऊपर कारोबार करता दिखाई दे रहा था। एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। एशिया में आज सुबह जापान निक्केई 0.2 प्रतिशत ऊपर था। कोस्पी में 0.5 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि ताइवान सपाट रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी वायदा बाजारों में सुस्ती देखी गई थी। S&P 500 के 4,500 से ऊपर पहुंचने के बाद थोड़ा बदलाव आया और लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई।

इस हफ्ते ऐसी रहेगी Stock Market की चाल?

विश्लेषकों का कहना है कि इस हफ्ते घरेलू स्तर पर किसी बड़े घटनाक्रम की गैरमौजूदगी में शेयर बाजार वैश्विक रुझानों से तय होंगे। विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति घरेलू शेयर बाजारों की चाल को प्रभावित करेगी।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद बाजार

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में बीते दो कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद गत शुक्रवार(17 नवंबर) को गिरावट दर्ज की थी। जिससे बीएसई सेंसेक्स (Sensex Today) 188 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स BSE Sensex की शुरुआत खराब रही और यह गिरकर 65,788.79 अंक पर खुला था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव देखा गया। अंत में सेंसेक्स 187.75 अंक या 0.28 फीसद गिरकर 65,794.73 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 Nifty-50 भी 33.40 अंक या 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 19,731.80 अंक पर बंद हुआ था।

Exit mobile version