शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, MPC मीटिंग पर नज़र

फीचर्डशेयर बाजार की सपाट शुरुआत, MPC मीटिंग पर नज़र

Date:

भारतीय रिजर्व बैंक की Monetary Policy Committee (MPC) की आज होने वाली द्विमासिक समीक्षा बैठक की घोषणा से पहले शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही है। हरे निशान में खुलने के बाद बाजार लाल और हरे के बीच झूल रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 10.06 अंक बढ़कर 81,767.24 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 9.55 अंक गिरकर 24,698.85 अंक पर कारोबार कर रहा है। अगर मजबूत शेयरों पर नजर डालें तो ICICI BANK, M&M, ITC, JSWSTEEL, BHARTIARTL, SUNPHARMA, NTPC, INDUSINDBK और HCLTECH में तेजी है। वहीं, इंफोसिस, HDFC बैंक, टाटा मोटर्स आदि शेयरों में गिरावट है।

बता दें कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों से घरेलू बाजार में जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 15.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में BSE sensex 2,722.12 अंक बढ़ा है। गुरुवार को Sensex 809.53 अंक चढ़कर 81,765.86 पर बंद हुआ था। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में BSE सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों का market capital 15,18,926.69 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,17,010.11 करोड़ रुपये हो गया। NSE निफ्टी गुरुवार को 240.95 अंक की बढ़त के साथ 24,708.40 पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...