गुरुवार का कारोबारी सत्र भी भारतीय शेयर बाजारों के लिए गिरावट वाला रहा. शेयर बाजार के सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 313.90 गिरकर 71,186 पर और एनएसई निफ्टी 109 अंक गिरकर 21,462 पर आ गया। सेंसेक्स सुबह 400 से ज़्यादा अंकों की गिरावट के साथ खुला और एकबार फिर बाजार में हाहाकार तब मच गया जब ये गिरावट 800 से ज़्यादा अंको तक गिर गया लेकिन फिर शेयर बाज़ार सम्भला, खरीदारी लौटी और एक और बड़ी गिरावट से शेयर बाज़ार बच गया हाल्नकी फिर भी तीन सौ अंकों की गिरावट बड़ी गिरावट ही कही जाएगी।
बाजार के जानकारों की माने तो बाजार में गिरावट का रुख बन रहा है और अभी बड़ी गिरावट आ सकती है. विदेशी निवेशकों कल भारी मात्रा में शेयरों की बिकवाली की वहीँ घरेलू संस्थागत निवेशकों का मिला जुला रुख रहा, DIIs ने जहाँ बिकवाली की तो खरीदारी भी की, कह सकते हैं कि म्यूच्यूअल फंडों ने कल अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है.
आज के कारोबार में मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप तीनों तरह के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. सेक्टर के हिसाब से आईटी, फिन सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और मीडिया इंडेक्स पर दबाव देखा गया। वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
एचडीएफसी बैंक आज भी सेंसेक्स का टॉप लूजर रहा. NTPC, Asian Paints, Power Grid, Titan, IndusInd Bank, Nestle, Maruti Suzuki, Bajaj Finance, JSW Steel, HUL, HCL Tech, Tata Steel, ITC, Kotak Mahindra, Bajaj Finserv और विप्रो के शेयर लाल निशान में बंद हुए। Sun Pharma, Tech Mahindra, Tata Motors, Axis Bank, M&M, ICICI Bank, L&T, TCS, Reliance, UltraTech Cement, SBI, Infosys और भारती एयरटेल बढ़त के साथ बंद हुए।