Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock market Sensex Opening: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 276 अंक चढ़ा

share3

Stock market Sensex Opening: आज घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है। आज बाजार के शुरूआती दौर में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में उछाल देखा गया। मंगलवार को बाजार की मजबूती में मेटल और IT के अलावा रियल्टी स्टॉक्स के शेयरों का योगदान दिखाई दिया है।

आज के टाप गेनर के रूप में निफ्टी में BPCL और ITC के शेयर कारोबार कर रहे हैं। जबकि आज L&T टॉप लूजर के रूप में कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 62,724 पर बंद हुआ था। हफ्ते के पहले दिन से शेयर बाजार में तेजी दिखाई दे रही है।

जिस कारण आज दूसरे दिन लगातार कारोबार बाजार तेजी के साथ खुला। बाजार के प्रमुख दोनों इंडेक्स शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए। फिलहाल सेंसेक्स 260 अंकों की मजबूती के साथ 63,000 अंकों के पास कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 70 अंकों की मजबूती के साथ 18,700 के पार पहुंच गया है।

#image_title

आज मेटल और आईटी सेक्टर में मजबूती

आज मंगलवार को बाजार की मजबूती में मेटल और IT के अलावा रियल्टी स्टॉक्स शेयरों का योगदान रहा है। निफ्टी में BPCL, ITC टॉप गेनर के रूप में टॉप पर कारोबार कर रहे हैं। L&T टॉप लूजर के रूप में ट्रेड कर रहा है। आज दिन में कारोबार और अच्छा होने का अनुमान जताया जा रहा है।

Exit mobile version