Site icon Buziness Bytes Hindi

गिरावट के बाद उबरा शेयर बाजार


गिरावट के बाद उबरा शेयर बाजार

सेंसेक्स और निफ्टी में आज 2 जून के कारोबार की शुरुआत में गिरावट के साथ हुई. Sensex कारोबार की शुरुआत में 51,749.10 पर खुलने के बाद 51,913.92 तक पहुंचा. लेकिन कारोबार खत्म होने तक 85.40 प्वाइंट गिरकर 51,849.48 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 12 स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए जबकि शेष 18 में गिरावट रही. सेंसेक्स के सभी शेयरों में इंडसइंड बैंक टॉप गेनर रहा. लेकिन इंडसइंड बैंक और एसबीआई के अलावा बाकी बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली. ऑटो सेक्टर में भी मिला-जुला रुख रहा.

दूसरी तरफ निफ्टी 50 कारोबार खत्म होने के समय मामूली तेजी के साथ बंद हुआ. मंगलवार के मुकाबले निफ्टी 1.35 प्वाइंट की तेजी के साथ 15,576.20 पर बंद हुआ. निफ्टी पर 27 स्टॉक्स में तेजी रही जबकि 23 स्टॉक्स में निवेशकों ने बिकवाली की.

बीएसई सेंसेक्स पर आज दिन भर के कारोबारी में सबसे अधिक खरीदारी इंडसइंड के शेयरों में दिखी. इंडसइंड बैंक 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 1027 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इंडसइंड बैंक के बाद पॉवरग्रिड और रिलायंस में सबसे अधिक खरीदारी रही. पॉवरग्रिड 1.58 फीसदी की तेजी के साथ 227.95 रुपये और रिलायंस 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 2201.30 रुपये पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पर आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली रही और यह 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 209 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसके बाद टेकएम 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 1018 रुपये और एक्सिस बैंक 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 737.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

Exit mobile version