Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार,निफ्टी 59 अंक मजबूत

Stock Market Today:

नई दिल्ली। ठंड के बीच आज घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। आज गुरुवार को वायदा कारोबार एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी चहल पहल दिखाई दे रही है। गुरुवार 5 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 190 अंकों की बढ़त के साथ 60,847 अंकों पर पहुंच गया। जबकि​ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59 अंक के साथ मजबूत होकर 18102 पर खुला।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबारी सत्र में सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और आईटीसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। बैंकों के शेयर बाजार की शुरूआत हल्की रही है।

उधर, वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से जारी मिनट्स के अनुसार महंगाई जब तक बनी रहेगी तब तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अमेरिकी फेड ने भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए। हालांकि फेडरल के कड़े रुख के बाद अमेरिकी बाजारों में भी हरियाली दिखाई दे रही है। वैश्विक स्तर पर चीन में कोरोना संक्रमण का असर भी बाजार पर दिखाई दे रहा है। हालांकि घरेलू बाजार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

Exit mobile version