फेड मीटिंग के नतीजों के एक दिन बाद 20 सितंबर को सेंसेक्स और निफ्टी ज़ोरदार तेज़ी के साथ खुले, शुरुआत कारोबार में ही दोनों सूचकांकों में रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की गयी। शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स निफ़्टी ने नए सर्वकालिक ऊँचाई 25534 अंकों से शुरुआत की वहीँ सेंसेक्स ने 83568 अंको पर कारोबार शुरू किया। हालाँकि कुछ मिनटों में दोनों इंडेक्सों में आये तेज़ी आधी हो चुकी है. खबर लिखे जाने तक निफ़्टी 67 और सेंसेक्स 187 अंकों की बढ़त पर कारोबार कर रहा था.
कल अमरीकी बाज़ारों में डॉव और एसएंडपी 500 ने एक और रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की, जो अमेरिका के नेतृत्व में चल रहे वैश्विक बुल रन की मजबूती का संकेत है। अमेरिका से श्रम बाजार के अच्छे आंकड़े संकेत देते हैं कि श्रम बाजार केवल धीमा हो रहा है, बिगड़ नहीं रहा है। मुद्रास्फीति के नियंत्रण में होने का मतलब है कि अमेरिका घटती ब्याज दर परिदृश्य के तहत नरम लैंडिंग के लिए तैयार है। यह वैश्विक इक्विटी बाजारों के लिए सकारात्मक है। भारत में एक महत्वपूर्ण प्रवृत्ति बैंक निफ्टी का बेहतर प्रदर्शन है जो इस सप्ताह निफ्टी के 0.2% की वृद्धि के मुकाबले दो प्रतिशत ऊपर है।
NSE पर Vodafone Idea, NTPC, HDFC Bank, Tata Motors और JSW Steel में सबसे ज़्यादा हरकत देखि जा रही है वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी NTPC, Tata Motors, Tata Steel, TCS और JSW Steel में नज़र आ रही है.

