Share Market Today: आज भी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 150 अंक गिरा

बिज़नेसShare Market Today: आज भी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स...

Date:

Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स आज 150 अंक गिरा है। बता दें अमेरिका की 10 वर्ष की बॉन्ड यील्ड 16 वर्ष में पहली बार 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। घरेलू शेयर बाजार के इंडेक्स (Sensex-Nifty) लाल निशान में खुले हैं। BSE सेंसेक्स आज 150 अंक गिरकर 65,500 अंकों के नीचे खुला है। जबकि निफ्टी 70 अंकों की गिरावट के साथ 19,550 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।

ग्लोबल बाजारों पर दबाव दिखाई दे रहा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के महंगाई को लेकर बयान के बाद ग्लोबल बाजारों पर दबाव दिखाई दे रहा है। अमेरिका की 10 वर्ष की बॉन्ड यील्ड 16 वर्ष में पहली बार 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। Dow Jones 0.75 फीसद गिर गया। जबकि एसएंडपी 500 0.85 फीसद गिर गया है। नैस्डैक करीब 1 प्रतिशत फिसल गया है।

एशियाई-प्रशांत बाजारों में गिरावट दर्ज हुई है। साउथ कोरिया का कोस्पी 2 प्रतिशत गिरा है। जापान में निक्केई 0.9 प्रतिशत नीचे था। ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 में 1 फीसद की गिरावट आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related