Site icon Buziness Bytes Hindi

तेज़ी में खुला शेयर बाजार

sensex

कल की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाज़ार ने सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन एक मज़बूत शुरुआत दी है. सुबह साढ़े नौ बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स 79760 पर खुला वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ़्टी 24400 के स्तर पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 925 और निफ़्टी 280 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है. BSE स्माल कैप और मिडकैप में भी एक प्रतिशत से ज़्यादा तेज़ी देखी जा रही है.

NSE पर सबसे ज़्यादा हलचल टाटा मोटर, HDFC Bank, ONGC, Eicher Motors, Dr Reddys Labs, Titan Company, Apollo Hospital, Nestle और ICICI Bank में नज़र आ रही है वहीँ BSE पर मोस्ट एक्टिव शेयरों में Larsen, Reliance, HDFC Bank, ICICI Bank, TCS, M&M, SBI, Infosys, ICICI Bank और Axis Bank शामिल हैं।

निफ़्टी पर सूचीबद्ध शेयरों में सबसे ज़्यादा तेज़ी Eicher Motors, Tata Motors, ONGC, M&M, Grasim, LTI Mindtree, shriram finance, HCL tech, Tech Mahindra और Bharti Airtel में देखी जा रही है. वहीँ सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में Tata Motors, M&M, HCL Tech, Tech Mahindra और Bharti Airtel शामिल हैं। इसी तरह निफ़्टी पर टॉप गिरने वाले शेयरों में BPCL, HDFC Life, ITC और Cipla का नाम है.

वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो एशिया में मिला जुला रुख देखा जा रहा है, हालाँकि कल अमरीकी और यूरोपियन मार्किट में तेज़ी का रुख रहा.

Exit mobile version